Prabhat Khabar Pratibha Samman 2022: सम्मानित छात्रों की फीस माफ करेगा साईनाथ यूनिवर्सिटी

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2022: ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2022’ का आयोजन शनिवार (3 सितंबर) को हो रहा है. समारोह कांके रोड, सीएमपीडीआई स्थित रवींद्र भवन में हो रहा है.

Live Updates
11:25 PM. 3 Sept 22 5:55 PM. 3 Sept

साईनाथ यूनिवर्सिटी की बड़ी घोषणा: 50 स्टूडेंट्स की फीस, हॉस्टल फीस फ्री

साईनाथ यूनिवर्सिटी झारखंड ने प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह में घोषणा की कि यहां का सर्टिफिकेट दिखाने पर स्टूडेंट्स को ट्यूशन फी में 20 फीसदी की छूट दी जायेगी. यहां उपस्थित टॉप 50 स्टूडेंट्स का टोटल फीस और हॉस्टल फीस माफ कर दिया जायेगा. इतना ही नहीं, प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल टॉप 200 स्टूडेंट्स का ट्यूशन फीस माफ कर दिया जायेगा.

11:25 PM. 3 Sept 22 5:55 PM. 3 Sept

भारत नया इतिहास बनायेगा: अर्जुन मुंडा

आज जिन्हें यहां सम्मानित किया जा रहा है, वे दुनिया भर में नाम रोशन करेंगे. आपने आज जो उपलब्धि हासिल की है, वो व्यक्तिगत है. अब आपको कलेक्टिव उपलब्धि हासिल करना है. आपको नये भारत का निर्माण करना है. भारत नया इतिहास बनायेगा. इस मंशा से काम करें.

11:25 PM. 3 Sept 22 5:55 PM. 3 Sept

कोरोना ने हमें बहुत कुछ सिखाया: अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोरोना ने हमें कितना कुछ सिखाया. इस कोरोना में देश ने अपने आप को संभाला. हमने दुनिया को बताया कि कैसे विपरीत परिस्थिति को संभाला जाता है. इस देश ने 200 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंचाया. अपने ही देश में वैक्सीन तैयार हुए. पांच तरह के वैक्सीन देश में ही तैयार किये गये. हमारे वैज्ञानिकों ने ये कर दिखाया. उन्हें मौका दिया गया, तो उन्होंने ऐसा करके दिखाया. ये सभी आपकी तरह ही मेधावी विद्यार्थी थे.

11:25 PM. 3 Sept 22 5:55 PM. 3 Sept

अभी का कालखंड नये अनुभव का कालखंड: अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय जवान जय किसान के बाद अब जय अनुसंधान की बात कही है. इस पर हमें सोचने की जरूरत है. हमें इसके लिए मंच तैयार करना होगा. हमें देशज हुनर बढ़ाने की जरूरत है. रिसर्च की जरूरत है. इससे नये अवसर बनेंगे. अभी का कालखंड नये अनुभव का कालखंड है.

11:25 PM. 3 Sept 22 5:55 PM. 3 Sept

ज्ञान आधारित मजबूत राष्ट्र बनायेंगे

अर्जुन मुंडा ने शिक्षा नीति के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि हमें नयी शिक्षा नीति मिली है, जिससे नये अवसर का सृजन होगा. हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी. नयी शिक्षा नीति के तहत आगे काम करना होगा. हम राष्ट्र को ज्ञान आधारित मजबूत राष्ट्र बनायेंगे. आज देश का सम्मान हो रहा है.

11:25 PM. 3 Sept 22 5:55 PM. 3 Sept

प्रगति की रफ्तार को करना होगा तेज

आज हमें देश के अलग-अलग हिस्से में जाने का मौका मिलता है, तब मुझे यह अहसास होता है कि हम प्रगति के रास्ते पर बढ़ रहे हैं. इसके लिए हमें अभी और मेहनत करनी होगी. उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में हमें उपलब्धियां हासिल करनी है. हमें अपनी प्रगति के सपने को हकीकत में बदलना होगा. प्रगति की रफ्तार को तेज करना होगा.

मुख्य बातें

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2022: ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2022’ का आयोजन शनिवार (3 सितंबर) को हो रहा है. समारोह कांके रोड, सीएमपीडीआई स्थित रवींद्र भवन में हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >