यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

यौन शोषण कर गर्भवती करने के आरोप में इटकी पुलिस ने चचगुरा निवासी धनंजय साहू (48) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इटकी यौन शोषण कर गर्भवती करने के आरोप में इटकी पुलिस ने चचगुरा निवासी धनंजय साहू (48) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे लेकर इटकी थाना क्षेत्र की 21 साल की युवती ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार धनंजय साहू ने उसे प्रलोभन देकर घर पर बुलाया. युवती का आरोप है कि आरोपी उसे अश्लील फिल्म भी दिखाता था. इस दौरान यौन शोषण भी करता था. वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. इसी युवती गर्भवती हो गयी. बाद में परिजन उसे लेकर इटकी थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >