आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगी पीएम विश्वकर्मा योजना, रांची में बोले बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस योजना के लिए 13,000 करोड़ रुपये अलग से आवंटित किए हैं. इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले लोगों को एक सप्ताह और 15 दिन का प्रशिक्षण कैटेगरी वाइज देकर उन्हें और भी कुशल बनाने का कार्य किया जाएगा.

झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पीएम विश्वकर्मा योजना गांव के पारंपरिक रोजगार हुनर और कौशल को बढ़ावा देने की योजना है. इससे आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा. ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. बाबूलाल मरांडी बुधवार (18 अक्टूबर) को रांची स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस योजना के लिए 13,000 करोड़ रुपये अलग से आवंटित किए हैं. इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले लोगों को एक सप्ताह और 15 दिन का प्रशिक्षण कैटेगरी वाइज देकर उन्हें और भी कुशल बनाने का कार्य किया जाएगा. इस योजना के तहत प्रशिक्षण के बाद उपयोग में आने वाले टूल किट का भी प्रोत्साहन के रूप में वितरण किया जायेगा. उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा. साथ ही उन्हें एक क्रेडिट कार्ड भी दिया जायेगा. सारा ट्रांजेक्शन डिजिटल माध्यम से होगा. इसके अलावा सरकार इनके द्वारा बनाये गये वस्तुओं की मार्केटिंग की भी संपूर्ण व्यवस्था करेगी.

तीन लाख रुपए तक लोन ले सकेंगे : बाबूलाल मरांडी

इस योजना के तहत एक लाख से लेकर तीन लाख तक का लोन ले सकेंगे. बिहार भाजपा के महामंत्री सह योजना के झारखंड प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने विभिन्न जिलों से आये प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में महामंत्री प्रदीप वर्मा, महामंत्री बालमुकुंद सहाय के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आये हुए जिला के कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने की.

मिथिलेश तिवारी ने दी विस्तृत जानकारी

मरांडी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा. ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. इसकी विस्तृत जानकारी बिहार बीजेपी के महामंत्री सह योजना के झारखंड प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों को दी. कार्यक्रम में महामंत्री प्रदीप वर्मा, महामंत्री बालमुकुंद सहाय के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आए जिला के कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read: PM Vishwakarma Yojana : ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का लाभ मोदी सरकार किसे देगी? बुलाई गयी अहम बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >