पिठोरिया गोलीकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया संरेडर

पिठोरिया थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी फिरोज अंसारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी अशरफ अंसारी ने पुलिस दबिश के बाद शुक्रवार को कोर्ट में संरेडर किया.

कांके.

पिठोरिया थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी फिरोज अंसारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी अशरफ अंसारी ने पुलिस दबिश के बाद शुक्रवार को कोर्ट में संरेडर किया. पुलिस अशरफ को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. थाना प्रभारी सतीश पांडेय ने बताया कि आरोपी को 72 घंटे के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. बतातें चले कि मदनपुर में मंगलवार शाम मदनपुर निवासी फिरोज अंसारी को गवाही के मामले से हट जाने की धमकी देने के बाद गोली मार दी थी. अफसर चार वर्ष पूर्व 2022 में अपने चचेरे नाबालिग भाई सकलैन (12) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उक्त मामले में उसे जेल भेजा गया था. जेल से बेल पर आने के बाद अफसर लगातार मुख्य गवाह उसके चाचा फिरोज को गवाही से हटने की धमकी दे रहा था. नहीं मानने पर उसे गोली मार दी थी. मामले का नामजद अभियुक्त नुनू अंसारी की गिरफ्तारी हो चुकी है. हालांकि थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >