पिठोरिया चौक में ‘UPI पेमेंट’ का झांसा देकर ठगी! दो दुकानदारों से हजारों रुपये लेकर फरार हुआ शातिर

पिठोरिया चौक पर UPI पेमेंट का झांसा देकर दो दुकानदारों से हज़ारों की ठगी हुई है. अज्ञात व्यक्ति ने पहले फलों की दुकान से 6 हजार और फिर बैटरी दुकान से 10 हजार रुपये नकद ठग लिए. लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है.

सुजीत केशरी की रिपोर्ट

पिठौरिया. पिठोरिया चौक स्थित दुकानों में शातिर ठगी का मामला सामने आया है. अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग दो दुकानदारों को अपनी बातों में उलझाकर हजारों रुपये की ठगी कर ली. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में चिंता का व्याप्त है.

UPI पेमेंट का झांसा देकर दुकानदार से 6 हजार ठगे

जानकारी के अनुसार, पिठोरिया चौक स्थित जगदीश फ्रूट कॉर्नर के संचालक रवि ठाकुर से एक अज्ञात व्यक्ति ने करीब 6 हजार रुपये की ठगी की. बताया गया कि व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और करीब 220 केले पैक करने की बात कही. इसके बाद उसने लगभग 16 किलो सेब पैक करने को कहा. बातचीत के दौरान उसने दुकानदार को अपनी बातों में उलझाया और फिर 6 हजार रुपये नकद यह कहकर ले लिए कि वह इसका भुगतान यूपीआई के माध्यम से कर देगा. रुपये लेने के बाद वह वहां से फरार हो गया.

‘जितना कैश है दे दीजिए, UPI कर दूंगा’ कहकर ठगी

दूसरी घटना शुभम बैट्री- इनवर्टर दुकान के संचालक शुभम केसरी के साथ ठगी का मामला सामने आया है. अज्ञात व्यक्ति ने बैटरी और इनवर्टर खरीदने के लिए दुकानदार से बातचीत की. बताया गया कि करीब 60 से 70 हजार रुपये की खरीदारी की बात तय हुई. इसके बाद आरोपी ने दुकानदार से 25 हजार रुपये नकद देने की मांग की. दुकानदार ने इतना कैश नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि जितना नगद उपलब्ध है, उतना दे दीजिए, सभी भुगतान वह UPI से कर देगा. उसकी बातों में आकर दुकानदार ने उसे 10 हजार रुपये नकद दे दिए.

पेटी लाने के बहाने फरार हुआ ठग

इसके बाद आरोपी ने बैटरी और इनवर्टर को एक ऑटो में लोड करवाया और कहा कि आगे एक और पेटी रखी है, जिसे लेकर आता हूं. पेटी लाने की बात कहकर वह दुकान संचालक की नजरों से ओझल हो गया और फरार हो गया. बाद में दुकानदार को ठगी का एहसास हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >