Ranchi News : मरीजों को वाट्सऐप पर मिलने लगी जांच की रिपोर्ट

सदर अस्पताल प्रबंधन ने डेमो के बाद शुरू की सेवा

रांची. निजी अस्पतालों के लैब की तरह अब सदर अस्पताल में भी मरीजों को उनके मोबाइल पर जांच रिपोर्ट मिलने लगी है. डेमाे के बाद यह नयी सेवा शुक्रवार से लागू कर दी गयी. पिछले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) में 2,400 से ज्यादा मरीजों की जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर भेजी गयी है. इससे ओपीडी में परामर्श लेने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है. जांच सैंपल देने के बाद जांच होते ही उनके द्वारा दर्ज मोबाइल पर रिपोर्ट भेज दी जा रही है.

वहीं, वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच रिपोर्ट वार्ड के कंप्यूटर सिस्टम में भेजी जा रही है. वहां तैनात नर्स जांच रिपोर्ट का प्रिंट आउट लेकर मरीजों के फाइल में लगा दे रही हैं. इससे डॉक्टर जब मरीजों के पास परामर्श देने आ रहे हैं, तो उन्हें रिपोर्ट मिल जा रही है. रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर मरीजों के दवा का परामर्श कर रहे हैं. आवश्यकतानुसार पूर्व की दवाओं को बदल दिया जा रहा है. ऐसे में मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की संभावना भी बढ़ गयी है.

रिपोर्ट के लिए अस्पताल में अलग काउंटर

मोबाइल में रिपोर्ट भेजने के बाद अगर कोई मरीज या उसके परिजन रिपोर्ट लेना चाहते हैं, तो वह भी अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए अस्पताल में अलग से एक काउंटर बनाया गया है. रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को काउंटर पर आना होगा और ओपीडी का पंजीयन नंबर बताना होगा. इसके बाद कर्मचारी रिपोर्ट सौंप देंगे. यहां वार्ड में भर्ती मरीजों की रिपोर्ट भी संग्रहित की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >