स्कूल बस के लिए अभिभावकों ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

स्कूल बस बंद हो जाने से परेशान अभिभावक सोमवार को पिपरवार जीएम ऑफिस पहुंचे.

पिपरवार. डीएवी पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर का स्कूल बस बंद हो जाने से परेशान अभिभावक सोमवार को पिपरवार जीएम ऑफिस पहुंचे. अभिभावकों ने अधिकारियों को बताया कि उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. उन्होंने महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल ने बताया कि बस का संचालन बंद हो जाने से बच्चों की पढ़ाई बंद हो गयी है. वे खेत-खलिहान में खेल कर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं. सांसद प्रतिनिधि ने जल्द बस उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी. ज्ञात हो कि बुंडू, हफुआ, बाराडीह, बनहे, किचटो आदि गांवों में दो अप्रैल से स्कूल बस का संचालन नहीं हो रहा है. बताया जाता है कि 31 मार्च तक ही बस का टेंडर था. अब नये टेंडर में लगने वाले समय को लेकर अभिभावक परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA RANA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >