हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने ED के सहायक निदेशक के खिलाफ कोर्ट से की शिकायत

Jharkhand Latest News: झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवायी है.

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के नेता हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवायी है. पंकज मिश्रा ने अवैध खनन (Illegal Mininig) मामले में मनी लाउंडरिंग (Money Laundering Case) की जांच कर रहे पीएमएलए कोर्ट में असिस्टेंट डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है.

पंकज मिश्रा बोले- झारखंड पुलिस ने मुझे दे दी ही क्लीन चिट

पंकज मिश्रा ने पीएमएलए कोर्ट (PMLA Court) में जो शिकायत याचिका दाखिल की है, उसमें ईडी (Directorate of Enforcement) के अधिकारी पर गंभीर आ्रोप लगाये हैं. हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी ने बरहड़वा टेंडर केस से जुड़े तथ्यों को छिपाया है. उन्होंने पीएमएलए कोर्ट को बताया है कि झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने साहिबगंज जिला के बरहड़वा टोल प्लाजा टेंडर केस (Barharwa Toll Plaza Tender Case) में उन्हें क्लीन चिट दे दी है.

Also Read: दुमका DIG बोले- पंकज मिश्रा के खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं, सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को गलत बताया

19 जुलाई को ईडी ने किया था पंकज को गिरफ्तार

बता दें कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के मुखिया हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर संताल परगना के साहिबगंज जिले में अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने के आरोप हैं. ईडी ने 19 जुलाई 2022 को पंकज को गिरफ्तार किया था. रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी. इसके बाद उसे रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया था.

26 नवंबर को कोर्ट में पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज

उसने जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन 26 नवंबर को कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया. साहिबगंज जिला के बरहड़वा थाना में वर्ष 2020 में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. 1,000 करोड़ रुपये के मनी लाउंडरिंग का मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पर आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >