अफसरों से पंकज मिश्रा के संबंधों की जांच के लिए ED ने मांगे फुटेज, जेल अधीक्षक को भी जल्द भेजा जाएगा समन

ईडी ने पंकज मिश्रा मामले की जांच के लिए रिम्स से फुटेज मांगा है. जिसका मकसद अफसरों से संबंध का पता लगाना है. तो वहीं बिरसा जेल अधीक्षक और सीएम आवास के सुरक्षा अधिकारी को भी दिपावली बाद समन जारी किया जाएगा.

रांची: इडी ने पंकज मिश्रा मामले में रिम्स से सीसीटीवी फुटेज मांगा है. साथ ही जेल अधीक्षक और सीएम आवास के सुरक्षा अधिकारी को दीपावली के बाद पूछताछ के लिए समन करने का फैसला लिया है. इडी ने 20 अक्तूबर को पंकज के ड्राइवर चंदन और करीबी सूरज पंडित को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद बयान दर्ज किया था. दोनों को पंकज मिश्रा को फोन की सुविधा उपलब्ध कराने और जिला से सचिवालय स्तर तक के अधिकारियों से बात कराने के आरोप में हिरासत में लिया गया था.

साथ ही दोनों के मोबाइल जब्त कर लिये गये थे. वहीं, न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान पंकज मिश्रा को मिल रही अनधिकृत सुविधाओं के मामले में आगे की जांच के लिए इडी ने रिम्स से सीसीटीवी फुटेज की मांग की है.

जेल अधीक्षक को दीपावली के बाद भेजा जायेगा समन :

इडी ने बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक को पूछताछ के लिए दीपावली के बाद समन भेजने का फैसला किया है. उन्हें समन भेज कर 19 अक्तूबर को इडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. समन मिलने के बाद उन्होंने इडी से गृह विभाग के माध्यम से समन भेजने का अनुरोध किया था. सीएम आवास के सुरक्षा अधिकारी ने प्रेम प्रकाश के घर से जब्त एके-47 के मामले में कोई भी संबंध नहीं होने की बात कहते हुए इडी को पत्र लिखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >