Ranchi News : एक देश एक चुनाव की अवधारणा में देश का समग्र विकास संभव : संजय सेठ

रोटरी हॉल में एक देश एक चुनाव पर चर्चा

रांची. फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी झारखंड इकाई व रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से गुरुवार को रोटरी क्लब सभागार में एक देश एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी हुई. मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि एक देश एक चुनाव की अवधारणा में देश का समग्र विकास संभव है. इससे न केवल आर्थिक संसाधनों की बचत होगी बल्कि समय की बचत से प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु चल सकेगी. 2024 के चुनाव में लगभग एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुए. कई योजनाओं व विकास की गति भी धीमी पड़ी. देश में पांच साल में 1012 दिन आचार संहिता लागू रहती है. जिससे विकास कार्य की गति प्रभावित होती है. इस गहन विषय पर पक्ष-विपक्ष दोनों को गंभीर चर्चा प्रारंभ करनी चाहिए. यह किसी पार्टी का विषय नहीं, देश के लोकतंत्र का विषय है. हम इसकी चर्चा छोटे-छोटे समूह में सब जगह एकत्र होकर करें. विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि इस विषय पर राजनीति नहीं बल्कि चर्चा हो. लोग मंथन करें. हम कल्पना करें कि एक बार चुनाव हो, तो कितना अच्छा रहेगा. चुनाव आचार संहिता की वजह से कई दैनिक कार्य बाधित होते हैं. विकास रुक जाता है. आम आदमी को परेशानी होती है. बचे हुए समय का उपयोग अन्य कार्यों में करें, तो राष्ट्र का विकास संभव है. पूर्व राज्य सभा सांसद अजय मारू ने कहा कि देश से संबंधित मुद्दों पर हम सभी एक हों. कार्यक्रम की अध्यक्षता फैंस के अध्यक्ष पवन बजाज ने की. मौके पर रथीन भद्रा, आदित्य मल्होत्रा, अमित अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष गौरव बागराय, राजेश जायसवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >