Ranchi News : अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता प्रतिज्ञा

रांची. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मतदाता प्रतिज्ञा ली. इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 एवं विधानसभा सभा चुनाव 2024 में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. उपायुक्त ने कहा कि आपका मतदान सिर्फ मतदान नहीं, यह राष्ट्र और राज्य निर्माण की अहम जिम्मेदारी है. मतदान जरूर करें और लोगों को भी जागरूक करें..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >