झारखंड सब-जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में NTHA का जलवा, खूंटी को 5-2 से हराकर जीता खिताब

झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में एनटीएचए ने खूंटी को 5-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। रांची रही तीसरे स्थान पर।

रांची: नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 (पुरुष) का खिताब जीत लिया. बुधवार को हुए रोमांचक फाइनल में उसने खूंटी को 5-2 से हरा कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. तीसरे स्थान के मुकाबले में सिमडेगा और रांची के बीच मुकाबला 1-1 से बराबर रहा. शूटआउट में रांची ने 3-2 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि सिमडेगा चौथे स्थान पर रहा. तीसरे स्थान के मुकाबले में रांची के अनमोल और फाइनल में खूंटी के साहिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

समापन समारोह में अतुल भटनागर, कैप्टन अमिताभ, सीए अनुज मेहेंदीरत्ता, गुरमीत सिंह राव, चंद्रेयी मजूमदार समेत टाटा स्टील, हॉकी ऐस फाउंडेशन और हॉकी झारखंड के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. सब-जूनियर चैंपियनशिप के बाद एनटीएचए 12 से 14 अगस्त तक नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 (पुरुष) की मेजबानी करेगा.

इसमें आठ टीमें दो पूल में खेलेंगी. पूल ए में एनटीएचए, खूंटी, गुमला और जामताड़ा, जबकि पूल बी में सिमडेगा, रांची, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम की टीमें शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >