अब रांची-गुमला मार्ग पर वाहन चालकों को देना होगा टोल टैक्स

रांची से गुमला आने-जाने पर भी वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा. रांची से बेड़ो तक फोर लेन सड़क दो साल पहले बनी थी. इसमें अब जाकर टोल टैक्स वसूली की तैयारी हो रही है.

Ranchi News: रांची से गुमला आने-जाने पर भी वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा. रांची से बेड़ो तक फोर लेन सड़क दो साल पहले बनी थी. इसमें अब जाकर टोल टैक्स वसूली की तैयारी हो रही है. बेड़ो के पहले सेमरा के पास टोल प्लाजा बनाने की योजना है, जो कि पहले जमीन समस्या के कारण नहीं बन पा रहा था. अब अड़चनें दूर हो गयी हैं.

तीन माह में बन जाएगा टोल प्लाजा

एनएचएआइ के अधिकारियों द्वारा जानकारी देने पर डीसी की पहल के बाद समस्या दूर हो गयी है. अब यहां पर टोल प्लाजा स्थापना के लिए जमीन दी जा रही है. एनएचएआइ अधिकारियों ने बताया कि दो-तीन माह में टोल प्लाजा स्थापित हो जायेगा. इसके बाद टोल वसूली के लिए कंपनी को आमंत्रित किया जायेगा. सारी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद टोल टैक्स वसूली की जायेगी.

Also Read: पलामू DIG रहे Amitabh Choudhary के निधन पर झारखंड विधानसभा के पहले स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने जताया शोक

बेड़ो जाने में भी लगेगा टैक्स

सेमरा में टोल प्लाजा स्थापित होने पर बेड़ो जाने में भी टैक्स लगेगा. इस रूट से लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों में जानेवाले वाहनों को टैक्स देना होगा. अभी पलमा से गुमला तक फोर लेन सड़क का काम हो रहा है. इस सड़क के फोर लेन हो जाने पर पलमा से गुमला के बीच भी टोल प्लाजा स्थापित होगा. रांची से पलमा तक फोर लेन सड़क बनाने के दौरान ही टोल प्लाजा स्थापित करने के लिए सेमरा में जमीन चिह्नित की गयी थी. ग्रामीणों की आपत्ति के बाद इसे नहीं बनाया जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >