''झारखंड में OBC को 27 फीसदी आरक्षण देने के लिए केंद्र बनाएं दबाव'', गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में कहा कि केंद्र सरकार झारखंड में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए झामुमो कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार पर दबाव बनाएं.

रांची : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में झारखंड में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने मुद्दा उठाया है. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देने के लिए वे राज्य सरकार पर दबाव बनाएं. उन्होंने यह बात लोकसभा के शून्यकाल के दौरान कही है.

ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने के लिए दबाव बनाएं केंद्र

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में कहा कि केंद्र सरकार झारखंड में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए झामुमो कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार पर दबाव बनाएं. उन्होंने लोकसभा के शून्यकाल के दौरान दावा किया कि देश के विभिन्न राज्यों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि झारखंड में इस वर्ग को केवल 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन पिछड़ों के साथ वर्षों से अन्याय होता रहा है.

झारखंड में ओबीसी के आरक्षण पर हुआ अतिक्रमण

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले पिछड़े प्रधानमंत्री बने. उन्होंने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया.’’उन्होंने कहा कि झारखंड में कुछ जातियों को अनुसूचित जाति से ओबीसी की सूची में डाल दिया गया है जिससे इन जातियों को नुकसान हो रहा है और ओबीसी के आरक्षण में भी अतिक्रमण हुआ है. ‘‘ इसलिए केंद्र से अनुरोध है कि जब सभी राज्यों में 27 प्रतिशत आरक्षण है तो कांग्रेस और झामुमो पर दबाव डाले ताकि राज्य में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिले.’’

Also Read: ‘2012 में ही पी चिदंबरम से कहा था, कहीं आप ही जेल न चले जाएं’, लोकसभा में PMLA पर बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >