...तो कांके की निर्भया की भी हत्या कर देते वहशी दरिंदे

Nirbhaya of Kanke : पुलिस ने कुल 16 युवकों को पकड़ा था, लेकिन घटना में शामिल दोषियों ने खुद ही कबूल किया था कि घटना में 12 लोग ही शामिल थे. फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की जांच रिपोर्ट में भी दुष्कर्म में 12 लोगों के शामिल होने की पुष्टि हुई.

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में 26 नवंबर, 2019 को रांची की जिस निर्भया के साथ दरिंदगी हुई थी, उसने यदि बलात्कारियों का विरोध किया होता, तो उसकी हत्या कर दी जाती. पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों में से एक ने दो बार उसका बलात्कार किया. आरोपियों ने जिस तरह से उसे जकड़ रखा था, यदि उसने थोड़ा भी विरोध किया होता, तो सभी मिलकर उसे मार डालते.

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सभी 12 आरोपियों के ब्लड सैंपल पीड़िता के कपड़े पर मिले शुक्राणु (स्पर्म) से मिलान के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) भेजे गये थे. इस मामले में पुलिस ने 27 नवंबर को पुलिस ने कुल 16 युवकों को पकड़ा था, लेकिन घटना में शामिल दोषियों ने खुद ही कबूल किया था कि घटना में 12 लोग ही शामिल थे. फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की जांच रिपोर्ट में भी दुष्कर्म में 12 लोगों के शामिल होने की पुष्टि हुई.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि 26 नवंबर की देर शाम छात्रा कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर बस स्टॉप पर अपने मित्र के साथ बैठी थी. तभी एक बाइक पर दो लोग और एक कार में 7 लोग वहां पहुंचे. बाइक सवार युवकों ने पहले छात्रा को पीटा. फिर बाइक से उठाकर ले गये. एक नर्सिंग होम के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया.

इसके बाद पीछे से आ रही कार में लड़की को डाला और उसे एक ईंट-भट्ठे की ओर ले गये. भट्ठा पर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. कुछ देर बार छात्रा के दोस्त की स्कूटी से 3 और युवक वहां पहुंचे. इन तीनों ने भी बारी-बारी से छात्रा से बलात्कार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >