मांडर व चान्हो में नववर्ष को लेकर जश्न

मांडर व चान्हो प्रखंड में नववर्ष को लेकर गुरुवार को जश्न का माहौल रहा.

प्रतिनिधि, मांडर.

मांडर व चान्हो प्रखंड में नववर्ष को लेकर गुरुवार को जश्न का माहौल रहा. लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ नया साल का जश्न मनाया. जश्न मनाने को लेकर प्रखंड के अधिकांश पिकनिक मनाने लायक स्पॉट में लोगों की भीड़ लगी रही. युवा वर्ग के अलावा महिला पुरुष व बच्चे भी नये साल को लेकर उत्साहित थे. हमेशा की तरह मांडर प्रखंड के कोइल नदी, बीआरखो दह, वन उत्पादकता संस्थान व चान्हो के जलेश्वर धाम, बूचा ओपा डैम, नकटा पहाड़, बाला नदी व अन्य स्थानों पर पिकनिक मनानेवाले लोगों की भीड़ लगी रही. मांडर के बीआरखो दह सहित कई जगहों पर युवक व युवतियों की टोली डीजे की धुन पर नये साल का जश्न मनाते दिखे. नववर्ष को लेकर स्थानीय गिरिजाघरों में भी विशेष प्रार्थना व मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया था. जहां ईश्वर से लोगों के सुख, समृद्धि व सफलता की कामना की गयी. इधर नव वर्ष को लेकर मुड़मा स्थित शक्ति स्थल में भी पूजा-अर्चना व लोगों की भारी भीड़ लगी रही. बताया गया कि कई जिलों से आदिवासी समुदाय के लोग यहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे.

मांडर 1, मांडर में डीजे के धुन पर नया साल का जश्न मनाते लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >