Hockey : रांची, खूंटी, हजारीबाग और सिमडेगा फाइनल में पहुंचे

राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता

रोमांचक मुकाबलों के बाद तय हुए फाइनलिस्ट

खेल संवाददाता, रांची

रांची, खूंटी, हजारीबाग और सिमडेगा की टीमें अलग-अलग वर्ग में जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी हैं. स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, बरियातू में खेले जा रहे हैं. बालिका अंडर-17 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रांची ने खूंटी को 6-0 से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सिमडेगा ने हजारीबाग को 8-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, खूंटी और हजारीबाग की टीमों ने अपने मुकाबले जीत कर बालक अंडर-17 वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया. खूंटी ने रांची को 12-1 से हरा कर बड़ा उलटफेर किया. वहीं, हजारीबाग ने सिमडेगा को 3-2 से पराजित किया. उधर, सिमडेगा और खूंटी की टीमें बालक अंडर-15 के फाइनल में पहुंच गयी हैं. पहले सेमीफाइनल में सिमडेगा ने रांची को 4-0 से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में खूंटी ने गुमला को 4-0 से हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >