NEET Paper Leak मामले में हजारीबाग से जमालुद्दीन को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

NEET Paper Leak केस में झारखंड के हजारीबाग से एक शख्स को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम जमालुद्दीन है. सीबीआई ने एक दिन पहले उसे हिरासत में लिया था.

NEET Paper Leak Latest Update: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. शनिवार (29 जून) को सीबीआई की टीम ने झारखंड के हजारीबाग से एक को गिरफ्तार किया. उसे शुक्रवार को ही पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी.

नीट पेपर लीक मामले में हजारीबाग से अब तक 3 गिरफ्तार

नीट पेपर लीक केस में सीबीआई की ओर से झारखंड से की गई यह तीसरी गिरफ्तारी है. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम जमालुद्दीन है. इसके पहले सीबीआई की टीम ने हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया था. 2 लोग पटना से भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. नीट पेपर लीक के तार देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े हैं. सीबीआई की टीमें झारखंड, बिहार के साथ-साथ गुजरात में भी जांच कर रही है.

ओएसिस के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल का कराया मेडिकल

ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम का शनिवार को मेडिकल कराया गया. सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, हजारीबाग के स्थानीय शख्स का भी मेडिकल कराया जाएगा. इम्तियाज आलम नीट के इम्तहान के लिए सिटी को-ऑर्डिनेटर भी थे. प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को शुक्रवार (28 जून) को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही एक स्थानीय शख्स को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी. उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया.

हजारीबाग के चरही में सीसीएल गेस्टहाउस में 6 लोगों से हुई पूछताछ

नीट-यूजी 2024 पेपर लीक केस में सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को हजारीबाग जिले के चरही स्थित सीसीएल गेस्ट हाउस में 6 लोगों से पूछताछ की. शाम 4 बजे दो अलग-अलग कार में 3 लोगों को अपने साथ पटना ले गई. जिन लोगों को सीबीआई की टीम पटना ले गई, उसमें एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर और सेंटर के केंद्राधीक्षक और एक शख्स शामिल हैं.

Also Read

नीट पेपर लीक में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का रांची में विरोध मार्च, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे राजेश ठाकुर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >