Sports : 33वीं नेशनल आर्चरी मीट शुरू, आठ प्रक्षेत्रों की टीमें ले रही हैं हिस्सा

कुल 192 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं

रांची. जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा, रांची में सोमवार को 33वीं नेशनल आर्चरी मीट शुरू हो गयी. इसका उद्घाटन रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने किया. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति, पटना द्वारा किया जा रहा है. प्रतियोगिता में देश के आठ प्रक्षेत्रों भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, शिलांग और पटना की टीमें हिस्सा ले रही हैं. बालक व बालिका वर्ग मिला कर कुल 192 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रतियोगिता का समापन 21 अगस्त को होगा. मौके पर डीसी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो अनुशासन, टीम भावना, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं. उन्होंने कहा कि तीरंदाजी जैसी पारंपरिक और गौरवशाली खेल विधा भारत की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >