Ranchi news : नरेंद्र मोदी आज बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, देंगे जीत का मंत्र

प्रधानमंत्री इस अभियान के माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा कर उन्हें झारखंड विजय के लिए प्रेरित करेंगे.

रांची.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को दिन के 12.30 बजे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और जीत का मंत्र देंगे. वह मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री इस अभियान के माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा कर उन्हें झारखंड विजय के लिए प्रेरित करेंगे. मौके पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में किये गये विकास कार्यों और चलाये गये अभियानों पर भी चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें मजबूत भाजपा और सशक्त भाजपा के संकल्प को दोहराने की अपील की है. प्रधानमंत्री के इस इस संवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >