रांची में बोले अरुण : नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की सहयोगी और आप की पिछलग्गू

Narendra Modi is Most Popular Leader of the World says BJP leader Arun Singh at Ranchi. भाजपा (BJP) नेता अरुण सिंह (Arun Singh) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने अपने विचारों को पूरी तरह तिलांजलि दे दी है. कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग (Tukde-Tukde Gang) की सहयोगी और ‘आप’ (AAP) की पिछलग्गू बन गयी है. कांग्रेस देश हित की चिंता छोड़ चुकी है. Anti National Gang

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नरेंद्र मोदी को विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग की सहयोगी और आम आदमी पार्टी (आप) का पिछलग्गू बताया. श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को 21वीं सदी में विश्व गुरु बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहे हैं.

रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में राज्य के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने उन्हें केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘हम भाजपा कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेतृत्व है. प्रधानमंत्री 21वीं सदी में भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा कि 11 सदस्यों से स्थापित यह पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. इसके पीछे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान और परिश्रम की ताकत है. सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने विचारों को पूरी तरह तिलांजलि दे दी है. कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की सहयोगी और ‘आप’ की पिछलग्गू बन गयी है. कांग्रेस देश हित की चिंता छोड़ चुकी है.

प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा में पद सम्मान नहीं चुनौती है. उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम लोगों का आभार प्रकट किया.

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सभी पार्टियां वंशवाद से ग्रसित हैं, जबकि भाजपा विचार पर आधारित है. आंतरिक लोकतंत्र और सामूहिक निर्णय के बल पर पार्टी ने अपनी अलग पहचान बनायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >