Municipal Elections: झारखंड की 20 में 7 नगर परिषद रिजर्व, 2 SC के लिए आरक्षित, 3 ST के लिए, अधिसूचना जारी

Jharkhand Municipal Elections: पलामू, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, लोहरदगा, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), कपाली (सरायकेला-खरसावां) और जुगसलाई (पूर्वी सिंहभूम) नगर परिषद को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है.

Jharkhand Municipal Elections: झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की 20 नगर परिषद में से 7 को आरक्षित कर दिया है. 2 नगर परिषद को अनुसूचित जाति (एससी) के लिए रिजर्व कर दिया गया है, जबकि 3 नगर परिषद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किया गया है. 10 नगर परिषद को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है. निर्वाचन आयोग ने गुरुवार (17 नवंबर 2022) को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी.

इन नगर परिषदों को किया गया महिलाओं के लिए रिजर्व

पलामू, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, लोहरदगा, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), कपाली (सरायकेला-खरसावां) और जुगसलाई (पूर्वी सिंहभूम) नगर परिषद को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है. साहिबगंज नगर परिषद को अनुसूचित जाति, फुसरो नगर परिषद को अनुसूचित जाति, के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि लोहरदगा नगर परिषद, गुमला नगर परिषद, सिमडेगा नगर परिषद, चक्रधरपुर नगर परिषद और चाईबासा नगर परिषद को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है.

Also Read: धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने जारी की बूथों की सूची, जल्द जारी होगा आरक्षण रोस्टर

ST के लिए आरक्षित 6 नगर परिषद महिलाओं के लिए रिजर्व

अनुसूचित जनजाति के लिए जिन नगर परिषदों को आरक्षित किया गया है, उनमें से दो (लोहरदगा नगर परिषद और चाईबासा नगर परिषद) को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है. अनारक्षित नगर परिषदों में 6 (गढ़वा का विश्रामपुर नगर परिषद, गोड्डा नगर परिषद, पाकुड़ नगर परिषद, धनबाद का चिरकुंडा नगर परिषद, सरायकेला-खरसावां का कपाली नगर परिषद और पूर्वी सिंहभूम का जुगसलाई नगर परिषद) को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है.

झारखंड राज्य चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड के राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को जो आदेश जारी किया है, उसमें कहा है, ‘झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 27 एवं झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 के नियम-9 के उपनियम (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग, नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2022-23 के उद्देश्य से झारखंड राज्य के नगर निगमों के महापौर का आरक्षण एवं आवंटन विहित प्रपत्र-3 में अधिसूचित किया जाता है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >