Jharkhand Monsoon 2023: झारखंड में 15 जून को दस्तक देगा मानसून, संताल परगना के रास्ते करेगा प्रवेश

केरल में मानसून सक्रिय है, ऐसे में झारखंड में भी लोगों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं. केरल में मानसून आने के बाद उम्मीद है कि झारखंड में मानसून 15 जून तक प्रवेश करेगा. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मानसून संताल परगना के रास्ते प्रवेश करेगा.

IMD Weather Forecast: झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोग बेसब्री से मानसून के इंतजार में हैं. ऐसे में हम आपको बताना चाहेंगे कि मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून सक्रिय है. इसलिए उम्मीद जतायी जा रही है कि झारखंड पहुंचने से पहले मानसून इस बार वापस नहीं होगा.

भारत में केरल से ही प्रवेश करता मानसून

बता दें कि भारत में मानसून केरल से ही प्रवेश करता है. देश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के रास्ते मानसून आता है. इस साल केरल में मानसून आने में थोड़ी देरी हुई. केरल में मानसून ने 5 जून की जगह 8 जून को दस्तक दी है. ऐसे में मानसून की हवा सामान्य रही, तो 15 जून के आसपास झारखंड में भी मानसून की बारिश शुरू हो सकती है. झारखंड में मानसून संताल परगना के रास्ते ही प्रवेश करने की संभावना है. साल 2022 में भी मानसून 18 जून को झारखंड में प्रवेश कर गया था.

11-12 जून से प्री मानसून की बारिश

इधर मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि झारखंड के लोगों को फिलहाल गर्मी से निजात नहीं मिलने जा रही है. 9, 10 और 11 जून को रांची सहित अन्य जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी. जबकि 11 और 12 जून को संताल परगना के साथ दक्षिण झारखंड के मध्य भाग में वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस समय ही प्री माॅनसून बारिश होने की संभावना है. ऐसे में कहा जा सकता है कि झारखंड में 11-12 जून से प्री मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है.

45 डिग्री के करीब पहुंच गया है गोड्डा का तापमान

गुरुवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस और रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

झारखंड में किस वर्ष कब पहुंचा मानसून

  • साल 2022- 18 जून

  • साल 2021- 12 जून

  • साल 2020- 13 जून

केरल में किस वर्ष कब पहुंचा मानसून

  • साल 2022- 29 मई

  • साल 2021- 03 जून

  • साल 2020- 01 जून

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झुलस रहा है झारखंड, 11 जून तक बढ़ा लू का खतरा, ऐसे करें बचाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >