मोमेंटम झारखंड के दौरान हुए MOU की CID जांच शुरू, उद्योग विभाग में करीब डेढ़ फाइल साल तक दबी थी फाइल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जांच सीआइडी से कराने का आदेश दिया था. जांच के आदेश से पहले उद्योग विभाग में फाइल करीब डेढ़ वर्ष तक दबी रही थी.

सीआइडी ने वर्ष 2017 में आयोजित मोमेंटम झारखंड के दौरान हुए एमओयू की भी जांच शुरू कर दी है. सीआइडी यह पता लगाना चाहती है कि आयोजन के ठीक पहले लाभ लेने के उद्देश्य किन कंपनियों का गठन हुआ था. जिन कंपनी और लोगों के साथ 238 एमओयू हुए थे, उनमें से किसी को गलत तरीके से लाभ तो नहीं पहुंचाया गया. इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू की गयी है.

सीआइडी ने पहले चरण में आयोजन के दौरान हुए समारोह के खर्च के बिंदु पर जांच शुरू की थी. इस बिंदु पर जांच लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन ब़़ड़ी गड़बड़ी की कोई बात सामने नहीं आयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जांच सीआइडी से कराने का आदेश दिया था. जांच के आदेश से पहले उद्योग विभाग में फाइल करीब डेढ़ वर्ष तक दबी रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >