Ranchi News : श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर सीएम की अध्यक्षता में आज होगी बैठक

बैठक में बाबा बैद्यनाथ धाम बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सदस्य भी शामिल होंगे. पर्यटन विभाग ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लिखा पत्र.

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर 23 मई को बैठक होगी. बैठक में बाबा बैद्यनाथ धाम बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सदस्य भी शामिल होंगे. प्रोजेक्ट भवन में दिन के 12 बजे से होने वाली बैठक में श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी. इस बाबत पर्यटन विभाग ने गोड्डा सांसद, देवघर, जरमुंडी के विधायक, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, गृह विभाग, पथ निर्माण, नगर विकास, पेयजल विभाग, वित्त विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, भवन निर्माण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व सचिवों को पत्र लिखा है. साथ ही डीजीपी झारखंड, संताल-परगना के आयुक्त, डीआइजी, पर्यटन निदेशालय के निदेशक, देवघर व दुमका के डीसी, झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के एमडी, देवघर नगर निगम के मेयर, झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद, पंडा धर्म रक्षिणी सभा के प्रतिनिधि व बासुकीनाथ पंडा समिति के प्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया गया है.

आज दिल्ली जा सकते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं. वह वहां 24 मई को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग शासी निकाय की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में राज्य सरकार विकसित भारत 2047 के तहत रोडमैप पेश करेगी. साथ ही पिछली बैठक की कार्यवाही की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भी पेश करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >