रांची. राज्य में हाइकोर्ट सहित जिला न्यायालयों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को बैठक होगी. बैठक में जिला के एसपी, रेंज डीआइजी और जोनल आइजी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे. सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे न्यायालय की सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी के साथ बैठक में भाग लें. पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार पहले यह बैठक 15 अप्रैल को होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था. वहीं पुलिस मुख्यालय के स्तर से जैप, आइआरबी, एसआइएसएफ और एसआइआरबी की कार्यप्रणाली की समीक्षा गुरुवार को चार बजे से की जायेगी. यह बैठक पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी. इसमें संबंधित वाहिनी के कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे. संबंधित पुलिस अधिकारियों को चेकलिस्ट भी उपलब्ध कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
