12 फरवरी की हड़ताल को लेकर बैठक

सीटू रिजनल कमिटी की बैठक शनिवार को कुजू में बसंत कुमार की अध्यक्षता में हुई.

डकरा. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) रिजनल कमिटी की बैठक शनिवार को कुजू में बसंत कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल करने को लेकर हुई चर्चा हुई, जिसमें एनके एरिया से इरफान खान और रतिया गंझू ने अपनी बात रखी. चार लेबर कोड को मजदूरों का गुलामी का दस्तावेज़ बताया और कॉमरेड बसंत कुमार ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा चार लेबर कोड की घोषणा के बाद देश भर में मजदूर संगठनों के बीच असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. देश के सभी प्रमुख मजदूर यूनियनों ने 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया है. बैठक में धनेश्वर तुरी, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, इरफान खान, रतिया गंझू, श्याम सिंह, गौतम बनर्जी, अभय सिंह, चमन गंझू, संजीवन सिंह, मधु महतो, सोहन बेदिया, सुबोध राम, विशेश्वर रविदास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >