संवेदकों को दुखी रख कर क्षेत्र का विकास संभव नहीं : नागेश्वर

संघ के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा

डकरा. विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ असैनिक की बैठक सह सम्मान समारोह सोमवार को डकरा वीआईपी क्लब में हुई. अध्यक्षता नागेश्वर गंझू ने की. क्षेत्र के सबसे वरिष्ठ संवेदक देवेंद्र सिंह, सचिन सिंह और भूषण प्रसाद ने संघ के चयनित अध्यक्ष नागेश्वर गंझू को माला पहनाकर और शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया. संघ के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा और उनके समाधान विषय पर सुझाव दिए. नागेश्वर गंझू ने कहा कि संवेदक कोयलांचल के शिल्पकार हैं और उनके समस��याग्रस्त रहते हुए क्षेत्र के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती. इस मामले को लेकर सभी संवेदकों को अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को त्याग कर समाधान के लिए साथ बैठने की जरूरत है, ताकि समन्वय स्थापित कर विभाग में सभी काम कर सकें एवं सभी का शांतिपूर्ण तरीके से घर चल सके. विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है. अब विभाग से जो भी काम निकलेगा वह कमेटी के निर्देशानुसार शांति पूर्वक किया जाएगा. कमेटी प्रबंधन को भी आश्वस्त करेगी कि सभी काम तय नियम शर्त के अनुसार गुणवत्तापूर्ण होगा. निर्णय लिया गया कि संघ की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल प्रबंधन से मिल कर अपनी मांग रखेगा. संचालन अवधेश राय और धन्यवाद ज्ञापन राहुल सिंह ने किया. राम लखन भोक्ता, अमृत भोक्ता, प्रदीप भोक्ता, कृष्ण यादव, देवेंद्र सिंह, रितेश सिंह, नरेश यादव, नसीब चौहान, प्रकाश महतो, प्रदीप महतो, अर्जुन महतो, प्रवीण चौहान, कमलेश चौहान, गुड्डू सिंह, अनिल सिंह, मीनू सिंह, योगेश यादव, वीरेंद्र यादव, विश्वा गंझू, नरेंद्र, तालिब अंसारी, राजकुमार गंझू, नरेश यादव, बाबू चौबे, रोनित सिंह, आशिक अंसारी, अशोक कुमार, नरेश गंझू, गुड्डू विकास सिंह, गुड्डू चौहान, प्रवेश चौहान, उदय चौहान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >