Cricket : मेकन क्रिकेट टीम के लिए कोच का चयन आठ को

मेकन क्रिकेट टीम के लिए कोच का चयन आठ को

रांची. मेकन क्रिकेट टीम के लिए आठ सितंबर को कोच का चयन किया जायेगा. मेकन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव पीके दास ने बताया कि मेकन स्टेडियम में सुबह 09.00 बजे से साक्षात्कार होगा. उम्मीदवार को अपने करियर के दौरान कम से कम 10 मैचों के लिए सीनियर स्टेट चैंपियनशिप खेलने का अनुभव होना चाहिए. जिला क्रिकेट टीम या किसी भी सार्वजनिक उपक्रम की क्रिकेट टीम के साथ कोचिंग का अनुभव होना चाहिए. चयनित उम्मीदवार को मेकन स्पोर्ट्स क्लब के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यास सत्रों में भाग लेने के लिए शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट होना चाहिए और वर्तमान में किसी भी क्लब/क्रिकेट टीम के साथ खिलाड़ी के रूप में पंजीकृत नहीं होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >