रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में हादसा, नौ बसों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास बसों में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ीं नौ बसों में भीषण आग लग गई है. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

Massive fire broke out in Ranchi: राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास खड़ी नौ बसों में अचानक आग लग गई. बस में लगी आग की लपटें तेज हो गई और देखते ही देखते नौ बसें आग की चपेट में आ गईं. बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने के बाद आसपास में अफरा- तफरी का माहौल बन गया था. फिलहाल, आग किन कारणों से लगी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार यह घटना करीब दोपहर 12:30 बजे घटी है. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है. इसके साथ ही दमकल विभाग के कर्मी अन्य तीन बसों में लगी आग पर पूरा तरह से काबू पा लिया है. वहीं, आग इतनी तेज थी कि आसपास खड़ी एक बस का शीशा पूरी तरह फूट गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >