हफुआ में मंडा पूजा 19 को

हफुआ गांव के शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक मणिलाल महतो की अध्यक्षता में हुई.

पिपरवार. हफुआ गांव के शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक मणिलाल महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें 19 मई को प्रस्तावित शिव मंडा पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने व ग्रामीणो के मनोरंजन के लिए छउ नृत्य के आयोजन पर सहमति बनी. जानकारी के अनुसार 19 मई की रात फूलखूंदी, रात्रि में ही छउ नृत्य व 20 मई की सुबह बनस झूलन का आयोजन निर्धारित है. मौके पर देवेंद्र कुमार संगम, सुरेश महतो, राजेश महतो, रामप्रसाद महतो, जगदीश महतो, मुकेश महतो, जीतेश्वर महतो, मनोज महतो,रामकुमार महतो,सत्येंद्र शर्मा,उपेंद्र महतो, उमेश महतो, महेंद्र महतो, गणेश महतो, दामोदर महतो, बासुदेव महतो, जानकी महतो, सुकू महतो, गांगो महतो, धनेश्वर ठाकुर, यदुनाथ महतो, लगन महतो, दीपक शर्मा, किशुन शर्मा, कामेश्वर कुमार, युगेश्वर महतो, रविंद्र महतो, अर्जुन महतो आदि उपस्थित हुए |

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >