टेलर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

तुपुदाना सतरंजी बाजार के पास साइकिल सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया.

प्रतिनिधि, हटिया.

तुपुदाना सतरंजी बाजार के पास साइकिल सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया. जिससे व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम विजय किशोर लोहरा था. वह सतरंजी बाजार के पास रहते थे. विजय इंसलरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे. हादसे के विरोध में स्थानीय लोग शव के साथ शाम छह बजे रांची-खूंटी मार्ग को जाम कर दी. आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने ऑटो से लेकर अन्य वाहन चालकों के साथ मारपीट भी की. सड़क पर शव रखकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोग मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये बतौर मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे. लोगों का कहना था कि मृतक के परिवार में एक भी व्यक्ति कमानेवाला नहीं है. सड़क जाम की सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना, धुर्वा थाना और तुपुदाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम ने आक्रोशित लोगों को उनकी मांग पूरा करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद आक्रोशित लोग सड़क से हटे और आवागमन सामान्य हुआ.

ट्रेलर में तोड़फोड़ व चालक को पीटा :

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर में तोड़फोड़ की. चालक को भी पीटा. बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम पांच बजे विजय इंसलरी स्थित फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे विजय सतरंजी के पास रोड पार कर रहे थे. इसी दौरान बिरसा चौक की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे युवक के सिर पर चक्का चढ़ गया. युवक की मौत के आक्रोशित लोग ट्रेलर में तोड़फोड़ की. साथ ही चालक को भी जमकर पीटा. सूचना मिलने पर तुपुदाना ओपी पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया. वहीं चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHARMENDRA GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >