लाल किले पर सजेगा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह, अतिथियों से लेकर बैठने और भोजन तक की तैयारी

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की भव्य तैयारी लाल किले पर की जा रही है. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर हुई विस्तार से चर्चा.

रांची. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से 10 अक्तूबर को लाल किले पर आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बीकानेरवाला रेस्टूरेंट में बैठक हुई. बैठक में समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक में टेंट और सजावट, अतिथियों की सूची, बैठने की व्यवस्था, भोजन, आयोजन समिति समेत अन्य तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया. समारोह को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा हुई.

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थूराम जैन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आरसी गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, रेखा गुप्ता, विनोद गुप्ता, एडवोकेट योगेश गुप्ता, सीए हरीश, नटवर लाल अग्रवाल, प्रेरणा गुप्ता और सुशील बंसल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lata Rani

प्रभात खबर की सीनियर रिपोर्टर लता रानी गोमिया में पली-बढ़ी और मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली हैं. वर्ष 2004 में लक्ष्मी बाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक उत्तीर्ण हुईं. वर्ष 2006 में पीकेआइएमएस, रांची से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया. वर्ष 2006 से अब तक प्रभात खबर में बतौर वरीय संवाददाता कार्यरत हैं. इसके पूर्व वह प्रभात खबर के ब्रांड डिपार्टमेंट और रेडियो धूम में भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली समाचार के लिए प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया गया. 2023 में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट के लिए भी सम्मानित हो चुकी हैं. सामाजिक दायित्वों, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर आधारित समाचार व रिपोर्ट के लिए विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >