Ranchi News : 20 जून से शुरू होगा जादूगर सिकंदर का जादू शो

जादूगर सिकंदर का जादुई काफिला दो साल बाद एक बार फिर से रांची पहुंच गया है. 20 जून से वातानुकूलित वेंडर मार्केट, कचहरी रोड स्थित रॉयल हाइट वैंक्वेट हॉल में स्पेशल शो शुरू होगा.

रांची. जादूगर सिकंदर का जादुई काफिला दो साल बाद एक बार फिर से रांची पहुंच गया है. 20 जून से वातानुकूलित वेंडर मार्केट, कचहरी रोड स्थित रॉयल हाइट वैंक्वेट हॉल में स्पेशल शो शुरू होगा. जादूगर सिकंदर के प्रबंधक रामानंद यादव ने बताया कि कोलकाता में तीन महीने के प्रदर्शन के बाद उनकी टीम रांची पहुंची है. पहली बार समुद्री रहस्य बरमूडा ट्रायंगल पर आधारित जादू, किलर 25, हिप्नोटिज्म के नये प्रयोग आदि शामिल है. रोज दो शो, शाम चार और सात बजे जबकि रविवार और अवकाश के दिनों में तीन शो एक बजे, शाम चार बजे और सात बजे से दिखाये जायेंगे. ऑनलाइन टिकट www.jadugarsikandar.com पर भी बुक कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munna kumar singh

मुन्ना कुमार सिंह हिंदी पत्रकारिता (प्रिंट) के अनुभवी संपादकीय पेशेवर हैं. उन्हें पत्रकारिता, कॉपी एडिटिंग, पेज प्लानिंग और न्यूजरूम संचालन का 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे प्रभात खबर, रांची में सीनियर सब एडिटर और सिटी लाइफ पेज के प्रभारी हैं. उनकी जिम्मेदारियों में पेज प्लानिंग, कंटेंट प्राथमिकता, स्टोरी प्लेसमेंट, रिपोर्टर व फोटोग्राफर टीम के साथ समन्वय और समयबद्ध प्रकाशन सुनिश्चित करना शामिल है. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत सनमार्ग से बतौर स्ट्रिंगर की और बाद में हिंदुस्तान व दैनिक भास्कर जैसे समाचार संस्थानों में विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में कार्य किया. दैनिक भास्कर, रांची में उन्होंने धर्म-समाज-संस्था और रांची-आसपास जैसे पेजों की स्वतंत्र जिम्मेदारी संभाली. उनकी प्रमुख विशेषज्ञताओं में कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन लेखन, पेज प्लानिंग, कंटेंट क्वालिटी और डेडलाइन मैनेजमेंट शामिल है. उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >