काल्पनिक मंदिर में विराजेंगी मां दुर्गा

श्री दुर्गा पूजा समिति गोंदलीपोखर की बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया.

अनगड़ा. श्री दुर्गा पूजा समिति गोंदलीपोखर की बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें रामकृष्ण चौधरी फिर से अध्यक्ष चुने गये. कार्यकारी अध्यक्ष विक्की सोनी, उपाध्यक्ष अरुण महतो, सूरज गुप्ता, सतीश महतो, सुनील केशरी, सचिन केशरी, महामंत्री रंजीत केशरी, सचिव ज्योतिष महतो, सह सचिव राजेंद्र साहू व विवेक केशरी, कोषाध्यक्ष संजय केशरी व शिवपूजन चौधरी, प्रचार मंत्री शिवशंकर केशरी बनाये गये. संरक्षक पूर्व विधायक रामकुमार पहान, नीलकंठ चौधरी, सागर साहू, शिवशंकर केशरी, दीपक सोनी, जितेंद्र साहू, रंथा महली, सुकर साव, सुरेन्द्र महतो रामसाय मुण्डा, अजय महतो, विश्वेश्वर चौधरी, हरेकृष्ण चौधरी, मदन केशरी, गोर्वधन महतो, जलेश्वर महतो चुने गये हैं. बैठक में काल्पनिक मंदिर के प्रारुप का पूजा पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया. पूजा की अन्य गतिविधियों पर भी निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >