Ulgulan Rally in Ranchi: हेमंत सोरेन हिम्मत वाला है, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
11:39 PM. 21 Apr 24 6:09 PM. 21 Apr

इन मुद्दों पर भी बोले मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने सालाना 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, हर किसी के खाते में 15 लाख रुपए डालने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने मोदी को झूठों का सरदार बताया. कहा कि ये लोग झूठ बोलकर वोट लेते हैं और बाद में जनता को तबाह कर देते हैं.

11:34 PM. 21 Apr 24 6:04 PM. 21 Apr

आपने वोट के लिए आदिवासी, एससी को देश का राष्ट्रपति बनाया : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमेशा मोदी जी कहते हैं कि मैंने आदिवासी को इस देश का राष्ट्रपति बनाया, मैंने शेड्यूल कास्ट के व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाया. कहा कि तुमने वोट के लिए उन्हें राष्ट्रपति बनाया. उनके कल्याण या स्वाभिमान के लिए नहीं. उनके स्वाभिमान को ��पने ठेस पहुंचायी है.

11:33 PM. 21 Apr 24 6:03 PM. 21 Apr

गरीबों से वोट छीनना चाहते हैं मोदी : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी गरीबों का वोट छीन लेना चाहते हैं. वह बार-बार कहते हैं कि अबकी बार 400 पार. कहा कि हमारी संसद में 543 सीटें हैं. मोदी जी कहते हैं- 400 पार. गनीमत है कि उन्होंने अब तक नहीं कहा 600 पार. खरगे ने कहा कि गठबंधन की शक्ति इस बार इतनी है कि मोदी हो या कोई और, हमारी मजबूती को तोड़ नहीं सकते. हेमंत सोरेन को जेल में डालने से हम डरने वाले नहीं हैं. केजरीवाल को जेल में डालने से हम डरने वाले नहीं हैं. हम जनता से डरते हैं. तुम्हारे जैसे लीडरों से नहीं डरते. ऐसे 100 लीडर आते हैं, जाते हैं. लेकिन, जनता हमारी रक्षक है. देश की रक्षक है. देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षक है. इसलिए जनता सबसे बड़ी होती है. खरगे ने कहा कि हमारे दो मुख्यमंत्री को आज जेल में डालने से हम खत्म नहीं होने वाले. कहा- मोदी जी आप खूब कोशिश करो हमको मिट्टी में दबाने की. लेकिन हम उगते रहते हैं, क्योंकि हम बीज हैं. आप कितनी भी कोशिश कर लो, देश में हर पार्टी जिंदा रहेगी. यह जम्हूरियत की खासियत है.

11:30 PM. 21 Apr 24 6:00 PM. 21 Apr

हेमंत सोरेन हिम्मत वाला है : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जोहार से अपने भाषण की शुरुआत की. देरी से कार्यक्रम में आने के लिए उन्होंने झारखंड के लोगों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि यह धरती महान नायक बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर बुधु भगत, सिदो-कान्हू जैसे नायकों की है. कहा कि मोदी जी ने हमारे दो मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया. कहा कि हेमंत सोरेन की कोई गलती नहीं थी, लेकिन उन पर दबाव था कि अगर आप I.N.D.I.A. से दोस्ती करेंगे, तो आपको जेल भेजेंगे. भाजपा वालों ने, मोदी के चेलों ने ये चेतावनी उनको दी. लेकिन, हेमंत सोरेन हिम्मत वाला है. उसने कहा कि मैं गठबंधन नहीं छोड़ूंगा. जेल जाना मुझे पसंद है, लेकिन गठबंधन नहीं छोड़ूंगा. खरगे ने कहा कि आदिवासियों को डराने की कोशिश करेंगे, तो आप खुद खत्म हो जाएंगे. आप आदिवासियों को खत्म नहीं कर पाएंगे. खरगे ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस देश में जम्हूरियत रहे. दिखे. अगर संविधान चला गया, तो कुछ बचने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है, इसलिए आपको लोग आदर से देखते हैं.

11:13 PM. 21 Apr 24 5:43 PM. 21 Apr

मैं चीनी या पाकिस्तानी मुसलमान नहीं, भारतीय मुसलमान हूं : फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह मुसलमान हैं. लेकिन, वह चीनी या पाकिस्तानी मुसलमान नहीं हैं. वह हिंदुस्तनी मुसलमान हैं. भारत के मुसलमान हैं. भारत में अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं. यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है. हम सबको एक उम्मीद ने जोड़ रखा है कि अगर हमें आगे बढ़ना है, भारत को आगे बढ़ना है, तो हम सबको मिलकर रहना होगा. उन्होंने कहा कि राम पूरे विश्व का राम है. हरेक का राम है.

11:01 PM. 21 Apr 24 5:31 PM. 21 Apr

मल्लिकार्जुन खरगे उलगुलान न्याय महारैली में पहुंचे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उलगुलान न्याय महारैली में पहुंच गए हैं. थोड़ी देर पहले वह मंच पर पहुंचे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kunal kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >