डकरा: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड सदस्य सह सीसीएल सलाहकार समिति सदस्य एवं कोल फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक यादव ने सोमवार को एनके एरिया का दौरा किया. इस दौरान डकरा वीआईपी क्लब में एनके एरिया के नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद आयोजित बैठक में कोयला क्षेत्र के संगठित और असंगठित मजदूरों की समस्याओं, हक-अधिकार और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
बैठक में अशोक यादव ने नये श्रम कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपने अधिकारों और नियमों की जानकारी रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कुछ श्रमिक संगठन राजनीतिक हितों के कारण मजदूरों के हक-अधिकार से समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने ठेका मजदूरों के सीएमपीएफ, पेंशन, मेडिकल कार्ड, काम के घंटे और एनआईटी नियमावली सहित अन्य विषयों पर भी जानकारी दी. साथ ही एनके एरिया में संगठन की सदस्यता बढ़ाने, आगामी समय में वर्क्स कमेटी की तैयारी और पदाधिकारियों की सक्रियता को लेकर चर्चा की गयी.
इस अवसर पर अशोक यादव के साथ ओमप्रकाश सिंह, विनोद मिश्रा, भोला प्रसाद और शांतन कुमार मौजूद थे. वहीं बैठक में कृष्णा चौहान, प्रेम कुमार, रमेश चौहान, दिनेश भर, अरविंद कुमार, अशोक राम, जितेंद्र सिंह, दिनेश भुइयां, अमृत भोक्ता, शिवप्रसाद चौहान सहित संगठन के कई नेता उपस्थित थे.
