रिम्स का ट्रामा सेंटर बना कोविड-19 अस्पताल, 60 बेड पूरी तरह है तैयार

रांची : रिम्स के ट्रामा सेंटर को कोविड-19 के अस्पताल के रूप में तैयार किया गया है. यहां फिलहाल 60 मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है. शीघ्र बेड की संख्या बढ़ा कर 100 कर दी जायेगी. सुपरस्पेशलिटी बिल्डिंग के चौथे तल्ले पर आइसीयू तैयार किया जा रहा है. यहीं ट्रामा सेंटर के तीसरे तल्ले पर भर्ती मरीजों को शिफ्ट किया जायेगा. यह निर्णय रिम्स प्रबंधन व टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया.

रांची : रिम्स के ट्रामा सेंटर को कोविड-19 के अस्पताल के रूप में तैयार किया गया है. यहां फिलहाल 60 मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है. शीघ्र बेड की संख्या बढ़ा कर 100 कर दी जायेगी. सुपरस्पेशलिटी बिल्डिंग के चौथे तल्ले पर आइसीयू तैयार किया जा रहा है. यहीं ट्रामा सेंटर के तीसरे तल्ले पर भर्ती मरीजों को शिफ्ट किया जायेगा. यह निर्णय रिम्स प्रबंधन व टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया.

जानकारी के अनुसार ट्रॉमा सेंटर के ग्राउंड फ्लोर, पहले व दूसरा तल्ला पर कोरोना मरीजों का इलाज किया जायेगा. तीसरे तल्ले पर संचालित क्रिटिकल केयर यूनिट में वर्तमान में 28 मरीज भर्ती हैं, उनमें से जिनकी स्थिति ठीक है उन्हें छुट्टी दी जायेगी. वार्ड में बचे मरीजों को धीरे-धीरे शिफ्ट किया जायेगा. रिम्स निदेशक डॉ दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर के तीन फ्लोर को कोरोना मरीज के इलाज के लिये तैयार कर लिया गया है. जरूरत पड़ने पर 100 बेड तक इसे बढ़ाया जायेगा.

15 में 14 निगेटिव, एक सैंपल की दोबारा होगी जांच

रांची. रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में गुरुवार को 15 लोगों के कोरोना वायरस की जांच की गयी. इसमें से 14 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी. विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया कि 15 लोगों के स्वाब की जांच की गयी. सभी सैंपल की जांच नेगेटिव आयी है. एक सैंपल की जांच शुक्रवार को दोबारा की जायेगी. यह जांच संतुष्ट होने के लिए की जा रही है. जिस व्यक्ति के सैंपल की दोबारा जांच की जानी है, वह रांची से बाहर का है. उन्होंने बताया कि रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में तीन दिन में अब तक 28 लोगों की जांच की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >