खलारी प्रखंड कार्यालय घेराव आज

भाजपा खलारी मंडल की ओर से 24 जून दिन मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जायेगा.

खलारी. भाजपा खलारी मंडल की ओर से 24 जून दिन मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जायेगा. मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गंझू ने जानकारी देते हुए बताया कि घेराव कार्यक्रम को लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे हिंदूगढ़ी चौक के पास एकत्रित होंगे, जहां से सभी प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा में शामिल होंगे. जिसके बाद खलारी मंडल भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे. वहीं उन्होने प्रखंड कार्यालय घेराव कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मंच-मोर्चा पदाधिकारियों, जिला एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, शक्ति केंद्र प्रभारियों तथा आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >