जनजातीय सीटों पर भाजपा की हार से दुखी हैं पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, PM मोदी को पत्र लिख कही ये बात

पूर्व सांसद कड़िया मुंडा सभी अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों पर हार से दुखी है. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा की जन्मभूमि खूंटी लोकसभा क्षेत्र समेत पांच जनजातीय सीटों पर भाजपा के पराजय से आहत हूं.

रांची: भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद कड़िया मुंडा ने भाजपा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए पत्र लिखा है. उन्होंने लक्ष्मण सिंह मरकाम की कविता हे नरेन तू कभी घबराना मत…. के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश दिया है. श्री मुंडा ने 60 के दशक के बाद लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के मनोनीत होने पर हर्ष जताते हुए बधाई दी है.

उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर झारखंड के संगठन की वास्तविक स्थिति और भगवान बिरसा की जन्मभूमि खूंटी लोकसभा क्षेत्र समेत पांच जनजातीय सीटों पर भाजपा के पराजय से आहत हूं. 89 की उम्र में मेरी चिंता इस राज्य के जनजातीय स्मिता को लेकर है. इसे आप समझ सकते हैं. विपरीत परिस्थितियों में आप विजयी हों. यशस्वी हों. यह कामना है. उन्होंने कहा कि आपके अदभूत दैविक नेतृत्व ने भारत को शीर्ष पर स्थापित किया है. आज परिणाम प्रतिकूल आये हैं. इस परिस्थिति में भी आपकी स्थिरप्रज्ञता को देख अचंभित हूं. आपके चार जून और पांच जून के संबोधन को अक्षरश: सुन कर मैं गर्व से, अंतर से आपको साधु, साधु-साधु कहने को विवश हूं.

अपने पत्र में इन कविताओं का किया जिक्र

हे नरेन तू कभी घबराना मत, छल प्रपंच है बाहर भीतर इनके झांसे में आना मत
बाकी अभी तो कई धर्म युद्ध, सारा, भीतर के अंतर्मुखी निष्क्रिय क्रुद्ध विक्षुब्ध
अवसाद मुक्त संशय चक्रव्यूह निरुद्ध, ये बहता अंतर का रक्त देख भरमाना मत
हे नरेन तू कभी
घबराना मत….

Also Read: Bihar Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Updates: ललन सिंह, चिराग पासवान और डॉ जावेद आजाद जीते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >