जेल रोड के वीर बिरसानगर में करम पूजा की धूम, पारंपरिक तरीके से हुई करम देव की आराधना

रांची के वीर बिरसानगर में करम पूजा धूमधाम से मनाई गई. जानें कैसे पारंपरिक तरीके से करम देव की पूजा हुई और इस पर्व का महत्व.

रांची. जेल रोड स्थित वीर बिरसानगर में करम पूजा पर्व मनाया गया. समिति के अध्यक्ष मोनू लकड़ा ने बताया कि बिलट्टू पहान की ओर से मुर्गी की बलि देकर पूजा का शुभारंभ किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से करम देव की पूजा-अर्चना की.

समिति के मुख्य संरक्षक रवि मुंडा ने कहा कि करम पर्व केवल आदिवासियों का त्योहार नहीं, बल्कि मूलवासियों का भी साझा पर्व है. यह भाई-बहन के पवित्र प्रेम और आपसी संबंधों को दर्शाता है.

महोत्सव में एतवा उरांव, सीटू लोहारा, रवि उरांव, पूनम टोप्पो, बबलू इंद्रवार, सागर टोप्पो, रोशन कांडुलना, अशोक खालको, सोनामणि हेमरोम, रिया उरांव, निधि कुमारी, शिवानी कुमारी, अमित मुंडा, अजय लोहरा और गुडन लोहरा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >