JSSC इंटर स्तर की परीक्षा के लिए निकली वैकेंसी, इन पदों के लिए 20 जुलाई से करें आवेदन

JSSC Recruitment 2026: JSSC ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए 326 पदों पर आवेदन मांगे हैं. 20 जुलाई से 19 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं.

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट

JSSC recruitment 2026, रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के माध्यम से राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में 326 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इन नियमित रिक्तियों (Regular Vacancies) के लिए आयोग ने भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय तारीखों में फॉर्म भर सकते हैं.

क्या है आवेदन की जरूरी तारीख

  • फॉर्म भरने से लेकर सुधार करने तक का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है.
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 20 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक
  • फीस भुगतान, फोटो-सिग्नेचर अपलोड और प्रिंट आउट की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक
  • आवेदन में ऑनलाइन सुधार : 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक

Also Read: आद्रा नक्षत्र में बाबा बैद्यनाथ को लगा खीर-आम का विशेष भोग, शृंगारी परिवार वर्षों से निभा रहा परंपरा

कुल 326 पदों को भरा जाएगा

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (Health Supervisor) 137
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Multipurpose Health Worker) 62
मात्स्यकी तकनीकी सहायक (मत्स्य निदेशालय) 41
कीट संग्रहकर्ता (Insect Collector) 32
वेटनरी सहायक / चिकित्सा सहायक (नगर विकास एवं आवास विभाग) 27
कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक (अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय) 27
कुल पद 326

क्या है परीक्षा शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये
  • झारखंड के एससी (SC) और एसटी (ST) अभ्यर्थी: 50 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थी (40% या अधिक नि:शक्तता): परीक्षा शुल्क में पूरी छूट (निशुल्क)

हालांकि आयोग ने यह भी कहा है कि झारखंड के सामान्य या अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों ने यदि गलती से या जानबूझकर रियायती दर (एसटी/एससी कोटा) पर फॉर्म भरा, तो उनका आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा. बिना परीक्षा शुल्क भुगतान के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा.

कैसा होगा परीक्षा का स्वरूप?

JSSC द्वारा यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित या OMR पद्धति से ली जाएगी. परीक्षा कुल दो चरणों में आयोजित की जाएगी. पहला मेंस एग्जाम लिया जाएगा. जो अभ्यर्थी इसमें उत्तीर्ण होंगे वे मुख्य परीक्षा में बैठेंगे. विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus), शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं.

Also Read: कांग्रेस से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का निलंबन रद्द, कहा- पार्टी व जनता के हित के लिए करूंगा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >