JSSC CGL परीक्षा से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये निर्देश

JSSC CGL की परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार की रात को हाई लेवल मीटिंग की. मीटिंग में अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.

JSSC CGL Exam News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 (JSSC CGL) के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए परीक्षा की पूर्व संध्या पर हाई लेवल मीटिंग की. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह बैठक हुई.

सुनिश्चित करें JSSC के रूल्स का उल्लंघन न हो

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीजीएल की परीक्षा के लिए जेएसएससी ने जो एसओपी तैयार किया है, उसका किसी भी सूरत में उल्लंघन न हो, अधिकारी इसे सुनिश्चित करें. परीक्षा संचालन के लिए बनाए गए एसओपी का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

होटल, लॉज, गेस्ट हाउस में चिपकाएं जेएसएससी के एसओपी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिया कि आगामी 2 दिनों तक सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास के होटल, लॉज, हॉस्टल्स, गेस्ट हाउस सहित ठहरने के सभी जगहों पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी एसओपी की प्रतियां अवश्य चिपकाएं. इन सभी संस्थानों के मालिकों को नियम-कानून के बारे में बताएं.

जिस संस्थान से अफवाह फैलेगी, उसके मालिक पर होगी कार्रवाई

सीएम ने कहा कि लोगों को यह भी बताएं कि परीक्षा से संबंधित कोई गलत सूचना या अफवाह उनके संस्थान में ठहरने वाले लोग फैलाएंगे, तो दोषी लोगों के साथ-साथ उस संस्थान के मालिक पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

हेमंत सोरेन का निर्देश – हर स्तर पर हो सतत निगरानी की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करें. जिला स्तर पर अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित करें. परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल गैजेट्स के इस्तेमाल पर रोक सुनिश्चित करें. परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों में कोई गड़बड़ी न हो, इसे पहले सुनिश्चित कर लें.

परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर भी लगाएं सीसीटीवी कैमरा

मुख्यमंत्री ने एग्जाम सेंटर कैंपस के मुख्य गेट पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए, ताकि वहां की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर स्तर पर सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें. सोशल मीडिया साइट्स की भी मॉनिटरिंग करें.

जेएसएसी सीजीएल परीक्षा कब है

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 21 एवं 22 सितंबर 2024 को आयोजित की गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों में बेहतर विधि-व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए.

सीएम हेमंत सोरेन की बैठक में कौन-कौन अधिकारी हुए शामिल

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता और जेएसएससी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सीएम आवास में मौजूद थे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जुड़े थे.

Also Read

JSSC CGL Admit Card: आज जारी होगा झारखंड सीजीएल का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

JSSC: महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बना परेशानी का सबब, आयोग और सरकार से की ये मांग

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >