रांची ने गिरीडीह को 109 रन से हराया

रांची की ओर से गुलरीन ने 68 रन बनाये.

जेएससीए के तत्वावधान हजारीबाग में आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को रांची ने गिरीडीह को 109 रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने 33.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन बनाये. रांची की ओर से गुलरीन ने 68 रन बनाये. तनिष्का और स्नेहा ने तीन-तीन, जबकि श्रेयांशी ने दो विकेट लिये.

जवाब में गिरीडीह की पूरी टीम 25.1 ओवर में 64 रन बना कर आउट हो गयी. रांची की ओर से सानिया ने चार, अंजुम और रागिनी ने दो-दो विकेट लिये. गुरलीन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

धनबाद ने देवघर को एक विकेट से हराया

जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट में शुक्रवार को धनबाद ने देवघर को एक विकेट से हराया. बलदेव साहू महाविद्यालय मैदान में पहले खेलते हुए देवघर ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 249 रन बनाये. पूर्णिमा कुमारी (100) ने शतकीय पारी खेली. सोनिया कुमारी ने 41, सुलेखा टुडू ने 26 और रेशमा कुमारी ने 31 रन का योगदान किया. धनबाद की अंकिता कुमारी मौर्या ने दो विकेट लिये. जवाब में धनबाद ने आनंदित किशोर (117) के शतक की मदद से 39.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना कर मैच जीत लिया. टीम के लिए बबली कुमारी ने 60 और एलिना ने 33 रन बनाये. देवघर की लक्ष्मी कुमारी ने चार, जबकि सोनिया कुमारी ने दो विकेट लिये. आनंदिता किशोर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >