झारखंड युवा कांग्रेस ने की ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत, रांची के कांग्रेस भवन में जरूरतमंदों को निःशुल्क मिलेंगी ये सुविधाएं

Coronavirus In Jharkhand, रांची न्यूज : कोरोना संक्रमण के बीच झारखंड कांग्रेस की ओर से जरूरतमंदों के लिए रांची के कांग्रेस भवन में ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की गयी है. उद्घाटन अवसर पर झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष कुमार राजा के प्रयास से कांग्रेस भवन, रांची में ऑक्सीजन बैंक खोला गया है, जो काफी सराहनीय कदम है. इसके माध्यम से सभी जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क 24 घंटे ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर मशीन, ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा.

Coronavirus In Jharkhand, रांची न्यूज : कोरोना संक्रमण के बीच झारखंड कांग्रेस की ओर से जरूरतमंदों के लिए रांची के कांग्रेस भवन में ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की गयी है. उद्घाटन अवसर पर झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष कुमार राजा के प्रयास से कांग्रेस भवन, रांची में ऑक्सीजन बैंक खोला गया है, जो काफी सराहनीय कदम है. इसके माध्यम से सभी जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क 24 घंटे ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर मशीन, ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा.

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा के नेतृत्व में आज रांची स्थित कांग्रेस भवन में ऑक्सीजन बैंक (ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर) खोला गया. ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरोना की पहली लहर एवं दूसरी लहर में भी बेहतर ढंग से जनता की सेवा में लगी रही. मास्क, सैनिटाइजर, सूखा राशन लगातार लोगों के बीच बांटा गया, वहीं दूसरी लहर में इन सब चीजों के अलावा ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन मशीन, एंबुलेंस की सुविधा प्रदान कर जनता की सेवा में कांग्रेस पार्टी हमेशा उपलब्ध रही है. उम्मीद करता हूं कि युवा कांग्रेस के प्रदेश कुमार गौरव के नेतृत्व में ऑक्सीजन बैंक का बेहतर संचालन किया जाएगा.

Also Read: प्रभात खबर इंपैक्ट : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान, महज दो घंटे में बोकारो के कसमार की गुलाब देवी की वृद्धा पेंशन हुई स्वीकृत

कुमार गौरव ने कहा कि युवा कांग्रेस के द्वारा ऑक्सीजन बैंक का बेहतर संचालन किया जाएगा. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर कार्य कर लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में अपना योगदान देंगे. झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस भवन, रांची में बनाये गये ऑक्सीजन बैंक में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के द्वारा बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा. क्षेत्र में घूम-घूमकर जरूरतमंद मरीजों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा, तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा ही ऑक्सीजन मशीन की निगरानी भी की जाएगी. इन सभी सुविधाओं को जन-जन में प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा एक टॉल फ्री नम्बर जारी कर लोगों को अवगत कराया जाएगा ताकि सभी लोग कांग्रेस पार्टी की सेवा ले सकें.

Also Read: कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन मिलने में नहीं होगी परेशानी, Tata Steel सीएम हेमंत सोरेन को सौंपेगी पांच हजार ऑक्सीजन सिलेंडर, UAE से तीन हजार सिलेंडर किये गये आयात

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, विधायक राजेश कच्छप, अम्बा प्रसाद, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, सोशल मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय, उज्ज्वल तिवारी, शरिक अहमद, प्रिंस बट्ट, हैदर अली, अनिकेत, इन्द्रजीत सिंह, आरूषी वंदना, दीपक ओझा, अजय सिंह, रोहित सिन्हा आदि मौजूद थे.

Also Read: चक्रवाती तूफान Yaas की बारिश से खेतों में लगी सब्जियां पानी में डूबीं, हजारीबाग के बड़कागांव में 32 लाख की सब्जियां हुईं बर्बाद

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >