मुकाम हासिल करेगा झारखंड, बनेगी नयी पहचान : शिबू सोरेन

मुकाम हासिल करेगा झारखंड, बनेगी नयी पहचान : शिबू सोरेन

राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि बड़े विश्वास के साथ पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड के लोगों ने झामुमो गठबंधन को सत्ता सौंपी है. हेमंत सोरेन झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैैं. झारखंड नया मुकाम हासिल करेगा. इसकी नयी पहचान भी बनेगी.

झारखंडी अस्मिता का संघर्ष पुराना है. राज्य में अपार संभावनाएं हैैं. जल, जंगल और जमीन हमारी पहचान है. इसी से जुड़कर झारखंड मुकाम हासिल कर सकता है. उन्होंने चुनाव में समर्थन देने के लिए सभी के प्रति आभार जताया. कहा कि अलग झारखंड राज्य झारखंड मुक्ति मोर्चा की देन है. इस लड़ाई में हमारे कई साथियों ने कुर्बानी दी हैं.

post by : pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >