एनआईआरएफ कॉलेज रैंकिंग 2023 में झारखंड और बंगाल के कितने संस्थान

1 / 1
एनआईआरएफ कॉलेज रैंकिंग 2023 में झारखंड और बंगाल के कितने संस्थान
फुल स्क्रीन में देखें

एनआईआरएफ कॉलेज रैंकिंग 2023 में झारखंड और बंगाल के कितने संस्थान

नेशनल इंस्टीट्यूटशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की ओर से कॉलेजों की रैंकिंग जारी हो गयी है. झारखंड और बंगाल के कई उच्च शिक्षण संस्थानों को इसमें जगह मिली है. जमशेदपुर के एक्सएलआरआई और बंगाल के खड़गपुर आईआईटी के अलावा किन संस्थानों को जगह मिली है, यहां देखें.

नेशनल इंस्टीट्यूटशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने एनआईआरएफ कॉलेज रैंकिंग 2023 जारी कर दी है. एनआईआरएफ की ऑफिशियल वेबसाइट nirfindia.org पर इसकी लिस्ट जारी की गयी है. आइए, जानते हैं कि झारखंड, बंगाल के कितने इंस्टीट्यूट्स को इस लिस्ट में जगह मिली है. मैनेजमेंट शिक्षण संस्थानों में आईआईएम कोलकाता को चौथा स्थान मिला है, जबकि जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई को 9वां स्थान मिला है.

तकनीकी शिक्षण संस्थानों की बात करें, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर को आईआईटी रूड़की से बेहतर रेंकिंग मिली है. आईआईटी खड़गपुर को 7वीं रैंक मिली है.

कॉलेजों की बात करें, तो कोलकाता के दो कॉलेजों को एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में शामिल किया गया है. कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज को 5वीं रैंक मिली है, जबकि इसी शहर में स्थित राम कृष्ण मिशन विवेकानंद सेंटेनरी कॉलेज को 8वीं रैंक मिली है.

देश के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेजों की बात करें, तो देश के 5 बड़े संस्थानों की रैंकिंग जारी की गयी है, जिसमें चौथा स्थान कोलकाता के द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज को मिला है.

एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में 5 रिसर्च इंस्टीट्यूट्स को शामिल किया गया है. इसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर को 5वीं रैंक मिली है. अन्य चार रिसर्च इंस्टीट्यूट्स में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज बेंगलुरु, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बांबे शामिल हैं.

आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले संस्थानों की सूची में भी बंगाल के एक संस्थान को शामिल किया गया है. आईआईटी खड़गपुर को. इस लिस्ट में आईआईटी खड़गपुर तीसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर आईआईटी रूड़की, दूसरे नंबर पर एनआईटी कालीकट है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >