झारखंड के लोगों को कब मिलेगी गर्मी से राहत, तापमान 40 के पार, ये दो दिन रहेगी राज्य में लू की स्थिति

इस समय रांची का अधिकतम तापमान सामान्यत: करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहता था. डॉ आनंद ने कहा है कि 16 व 17 जून को लू की स्थिति बनी रहेगी. लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है.

Monsoon In Jharkhand: झारखंड वासियों को बारिश के लिए अगले हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा. मॉनसून फिलहाल बिहार के पूर्वी हिस्से अररिया, पूर्णिया तथा बंगाल के पूर्वी हिस्सा सिलिगुड़ी के आसपास रूका हुआ है. इसके 18-19 जून से आगे बढ़ने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के लोगों को फिलहाल दो से तीन दिन तक गरमी झेलनी पड़ेगी. रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है.

यह चिंता की बात है. इस समय रांची का अधिकतम तापमान सामान्यत: करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहता था. डॉ आनंद ने कहा है कि 16 व 17 जून को लू की स्थिति बनी रहेगी. लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है. गुरुवार को गोड्डा का अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर में हल्की बारिश भी हुई है. जबकि लोहरदगा में लगभग 14 मिमी बारिश हुई है. 17 जून के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका व्यक्त की गयी है.

पिछले कुछ दिनों का रांची का अधिकतम तापमान

15 जून 40.6

14 जून 39.4

13 जून 39.8

12 जून 39.4

11 जून 39.6

मानसून की बिहार में हो गयी एंट्री

बिहार में मानसून पूर्णिया के रास्ते प्रवेश कर गया है. इसका आंशिक असर राज्य के संताल परगना वाले इलाके में होने लगा है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड में मानसून आने में तीन से चार दिन लग सकता है. मानसून के राज्य में प्रवेश के बाद तीन से चार दिन पूरा फैलने में लगता है. सोमवार को केवल छह जिलों का अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >