Jharkhand Weather: 5 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का क्या होगा मौसम पर असर, IMD के वैज्ञानिक ने कही ये बात

भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 18 जनवरी की रात से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बनता दिख रहा है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में इसका असर देखा जा सकेगा.

Jharkhand Weather: उत्तर भारत में एक सप्ताह के भीतर दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इन दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान की आंख-मिचौनी अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी. यानी कभी तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी, तो कभी तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि, इन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तापमान में बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा.

20 और 22 जनवरी की रात को बनेंगे दो पश्चिमी विक्षोभ

भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 18 जनवरी की रात से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बनता दिख रहा है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में इसका असर देखा जा सकेगा. इसके बाद 20 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 22 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय से सटे मैदानी इलाकों में एक और पश्चिमी विक्षोभ तैयार होता दिख रहा है. इसकी वजह से तापमान में कभी थोड़ी कमी आयेगी, तो कभी थोड़ी वृद्धि हो सकती है.

खूंटी का तापमान सबसे कम

मौसम केंद्र रांची के कार्यालय प्रमुख और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने यह भी कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. कुछ जगहों पर हल्के दर्जे का कोहरा भी देखा गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान जमशेदपुर का तापमान सबसे ज्यादा 28.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान खूंटी में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में 17 जनवरी को सुबह कोहरा छाया रह सकता है. आंशिक बादल भी छाये रहने की संभावना है. इसी तरह 19 और 20 जनवरी को भी कहीं-कहीं सुबह में कोहरा छाया रह सकता है. धुंध भी हो सकती है. बाद में आंशिक बादल छाये रहने के भी अनुमान हैं.

Also Read: Jharkhand Weather Update News: ठंड से जनजीवन प्रभावित, ट्रेनों पर भी पड़ा असर, कई रद्द तो कई री-शिड्यूल 20 जनवरी को छाया रहेगा कोहरा या धुंध

राजधानी रांची में 20 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने का अनुमान है, जबकि बाद में आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 24 डिग्री से 27 डिग्री पर पहुंच जायेगा, जबकि न्यूतनम तापमान जो आज 9 डिग्री सेल्सियस है, धीरे-धीरे बढ़कर 20 जनवरी तक 14 डिग्री पहुंच जाने का अनुमान है.

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा

उल्लेखनीय है कि सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.5 और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.

जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 3 डिग्री तक गिरा

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा. लौहनगरी जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई. इस शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया.

डालटेनगंज में 0.4 डिग्री घटा न्यूनतम तापमान

पलामू के जिला मुख्यालय डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. 24 घंटे में इसमें 2.1 फीसदी की गिरावट आयी है. उच्चतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >