पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बढ़ेगी कनकनी, रांची, जमशेदपुर समेत इन जिलों बढ़ा न्यूनतम तापमान

Jharkhand Weather Report: रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, जबकि जमशेदपुर में यह 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. पलामू के डालटेनगंज और चाईबासा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक हो गया. डालटेनगंज में यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है, तो चाईबासा में 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड.

Jharkhand Weather Report: उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से झारखंड (Jharkhand Weather Forecast) में आने वाले दिनों में कनकनी बढ़ेगी. राजधानी रांची, लौहनगरी जमशेदपुर समेत कई जिलों का न्यूनतम तापमान इन दिनों सामान्य से अधिक हो गया है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Centre Ranchi) ने रविवार को यह जानकारी दी है.

रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक

मौसम केंद्र के मुताबिक, रांची का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature in Ranchi) सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, जबकि जमशेदपुर में यह 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. पलामू के डालटेनगंज और चाईबासा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक हो गया. डालटेनगंज में यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है, तो पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड. सिर्फ बोकारो में तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है.

Also Read: आधी रात को तमिलनाडु के तट से टकरायेगा चक्रवाती तूफान Mandous, झारखंड के आसमान में छायेंगे बादल
अधिकतम तापमान में आ रही है गिरावट

हालांकि, अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान गिरावट दर्ज की गयी है. रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है. डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम है.

चाईबासा का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस

इसी तरह बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान यहां का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. चाईबासा में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है.

देवघर का तापमान सबसे ज्यादा, डालटेनगंज का सबसे कम

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सुबह के वक्त कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहा. देवघर में उच्चतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान डालटेनगंज में दर्ज किया गया. देवघर में उच्चतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 3-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें रांची का कैसा रहेगा मौसम
2 से 3 डिग्री तक आयेगी तापमान में गिरावट

मौसम केंद्र ने अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान भी जारी किया है. इसमें कहा गया है कि अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. उसके बाद अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. 15 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने का अनुमान है. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम भी शुष्क ही रहेगा.

15 दिसंबर तक रांची में सुबह में रहेगा कोहरा-धुंध

मौसम केंद्र ने रांची और आसपास के इलाकों के लिए कहा है कि 15 दिसंबर तक लोगों को सुबह में कोहरा और धुंध का सामना करना पड़ेगा. अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में बदलाव देखा जा सकता है. 15 दिसंबर 2022 तक रांची का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में 12 दिसंबर के बाद से गिरावट दर्ज की जायेगी. 14 और 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >